उन्नाव अपडेट
उन्नाव13दिसम्बर 25*सोहरामऊ थाना पहुंचे आईजी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब आईजी स्तर के अधिकारी अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे। आईजी के आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी-कर्मचारी सतर्क नजर आए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात और लंबित मामलों की गहन जांच की। साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों से सीधे सवाल-जवाब किए। आईजी ने साफ शब्दों में कहा कि जनता से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आईजी ने निर्देश दिए कि पीड़ितों की सुनवाई प्राथमिकता पर हो, फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और अपराधियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाने पर मौजूद स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा गया कि काम में कोताही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
आईजी के इस औचक निरीक्षण से जहां पुलिस महकमे में अनुशासन का संदेश गया है, वहीं आम जनता में यह उम्मीद जगी है कि अब कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो