उन्नाव 12 अक्टूबर 26*संगीत महासंग्राम के तीसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
उन्नाव *गंगाघाट के एवा कॉन्टिनेंटल में आए बड़ी संख्या में हुनरबाज
उन्नाव *गंगाघाट शुक्लागंज स्थित ऐवा कॉन्टिनेंटल होटल में संगीत महासंग्राम सीजन 9 के तीसरे ऑडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सक्रिय समाजसेवी वीरेंद्र शुक्ला, संस्थापक डॉ मनीष सेंगर, डायरेक्टर राहुल कश्यप, निर्णायकों फ़िल्म व टी वी एक्ट्रेस डॉ कल्पना रावत और संगीत गुरु विशाल यादव आदि ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए किया। शुक्ला गंज, कानपुर और उन्नाव के लगभग 50 प्रतिभागियों ने जूनियर और सीनियर केटेगरी में सिंगिंग,, डांसिंग और मॉडलिंग का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। मॉडलिंग में लकड़ी की काठी थीम पर वाक करके अर्नव सिंह ने फाइनल में जगह बनाई। सीनियर डांसिंग में आशू कुमार ने बॉलीवुड डांस, आदर्श ने ब्रेक डांस और पायल ने मिक्स्ड डांस करके फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर ग्रुप में हिमश्री ने शास्त्रीय नृत्य, जागृति ने जब जिद पे आ गई पार्वती, आकृति ने निम्बोडा, अर्पित और प्रियांश ने मैं तो रस्ते से जा रहा था पर कॉमेडी डांस, शिवांश निषाद ने बॉलीवुड डांस, अयांश ने फ्री स्टाइल और दिव्यांग प्रगति ने मेरे ढोलना पर मनमोहक प्रस्तुति से फाइनल के लिए जगह बनायी। वहीं सिंगिंग सीनियर ग्रुप में विवेक प्रजापति ने कोशोर दा के नग़्मे और सिद्दार्थ राज ने सिलसिले मुलाकातों के गाकर फाइनल में प्रवेश किया। पैरा क्रिकेट इंटरनेशनल प्लेयर तन्मय श्रीवास्तव, दिव्यांग डांस कोऑर्डिनेटर अशोक धोसले, डांस कोरियोग्राफर राज शर्मा, गायक जावेद, समाजसेविका कृष्णा शर्मा, पार्षद कपिल, फैशन कोऑर्डिनेटर रॉय, एंकर मेराज़ आलम आदि ने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया। अतिथियों और निर्णायकों को डॉ मनीष सेंगर और राहुल कश्यप ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल के लिए सेलेक्ट टैलेंट्स को आयोजकों ने टिकट भेंट किया।
More Stories
कौशाम्बी 12 अक्टूबर 26**मंझनपुर रामलीला में अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन*
पटना 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार राज्य कि कुछ प्रमुख खबरें
कानपुर नगर 12 अक्टूबर 26*त्यौहारों पर चोरों का हो रहा काम दुकानदारों का हो गया काम तमाम*