August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

उत्तर प्रदेश8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

उत्तर प्रदेश8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

➡लखनऊ, शहमीना शाह में उर्स का आयोजन, उर्स में पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, शिवपाल यादव ने दरगाह पर चादर पेश की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे, शिवपाल यादव का समर्थकों ने किया स्वागत, सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

➡लखनऊ, सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, मुख्यमंत्री आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात, दोनों कलाकारों ने सीएम योगी से की मुलाकात, लखनऊ दौरे में CM योगी से मिले फिल्मी सितारे

➡लखनऊ, रायबरेली GRP के मुख्य आरक्षी सम्मानित, महिला यात्री की जान बचाने पर मिला सम्मान, मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी को प्रशस्ति पत्र, DGP रेलवे प्रकाश डी. ने किया सम्मानित, 6 अगस्त को रायबरेली स्टेशन पर हुआ था हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला का बिगड़ा था संतुलन, महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी थी, ड्यूटी पर तैनात शिवपूजन ने दिखाई तत्परता, फुर्ती से कार्रवाई कर महिला की बचाई जान

➡बलरामपुर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज बलरामपुर दौरा, 1:55 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, 2 बजे कार से शारदा कुंज जाएंगे, पुरनिया तालाब स्थित शारदा कुंज पहुंचेंगे, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हनुमंत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे, शारदा कुंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल, 2:30 बजे जिला अस्पताल के लिए रवाना होंगे, अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगे निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा, अस्पताल से पुलिस लाइन के लिए होंगे रवाना

➡रायबरेली, तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बछरावां थाना क्षेत्र के लालगंज रोड की घटना

➡गोरखपुर, कवाब-पराठा की दुकान में लगी आग, फर्स्ट फ्लोर पर संचालित थी दुकान, जान बचाकर बाहर भागे दुकान में मौजूद लोग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बाल विहार स्थित चटोरी गली में हुआ हादसा

➡बहराइच, बहराइच में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मौके से एक बदमाश भागने में कामयाब, बिजली तार चोरी की वारदात को दे रहे थे अंजाम, घायल बदमाश की पहचान कदीर के रूप में, साथी कृष्णा, कुलदीप, हरेंद्र और उदयराज अरेस्ट, कब्जे से तमंचा, 9 एमएम कारतूस बरामद, चोरी किए गए बिजली तारों के बंडल मिले, कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हांडा बसेहरी का मामला

➡संतकबीरनगर, कपड़ों, बूट हाउस की दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, शोरूम का अधिकांश सामान जलकर हुआ राख, खलीलाबाद के नौरंगिया चौराहे पर हुआ हादसा

➡लखनऊ, हजरतगंज कोतवाली के बाहर युवक को चाकू मारा, फायर स्टेशन के सामने हुआ विवाद, गाड़ियों के इंटीरियर के ग्राहक को लेकर कहासुनी, दोपहर में हुआ विवाद, शाम को फिर बढ़ा, 10 से 15 युवक मौके पर पहुंचे, मारपीट के दौरान दूसरे दुकान का कर्मचारी भी फंसा, साजिद के पेट में चाकू लगने से गंभीर घायल, हजरतगंज पुलिस मामले की जांच कर रही

➡हल्द्वानी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली आज, सभा में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने BJP पर साधा निशाना, उत्तराखंड पेपर लीक की राजधानी बन चुका-शैलजा, युवाओं के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार-शैलजा, देशभर में भाजपा के खिलाफ माहौल बनने का दावा, ‘भाजपा विधायक भी सरकार के कामकाज से नाराज’

➡सीतापुर, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल गेट पर किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप, यूरिन न होने की शिकायत पर कराया था भर्ती, हालत बिगड़ने पर किया हायर सेंटर रेफर, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, शहर कोतवाली क्षेत्र के सेवांता हॉस्पिटल का मामला

➡मेरठ, आज मेरठ में सीएम कांवड़ियों पर करेंगे पुष्पवर्षा, मोदीपुरम में कांवड़ मार्ग पर CM योगी करेंगे पुष्पवर्षा, सुबह 11 बजे जनपद मेरठ पहुंचेंगे सीएम योगी, शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर होगा लैंड, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच बना, तैयारियां पूरी, दो दिन से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन, बीते कई बरसों से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे सीएम

➡प्रयागराज, अतीक के बेटे का आज होगा अंतिम संस्कार, छोटा बेटा अबान आज होगा सुपुर्द ए खाक, आज कसारी मसारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक, मोहम्मद उमर, अली अहमद को पैरोल मिली, दोनों भाई भी भाई के जनाजे में होंगे शामिल, जनाजे को उसके पैतृक घर चकिया जाया जाएगा

➡प्रयागराज, आज छात्रों के बीच पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, केपी कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल तैयार, देर रात तक कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस

➡बलिया, MLA उमाशंकर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, उमाशंकर के इलाज की व्यवस्था कराई थी- दिनेश, अमित शाह, PMO ने व्यवस्था कराई थी- दिनेश, दलगत सीमाओं से ऊपर थे उमाशंकर- दिनेश, उनका छोटा बेटा बनेगा बड़ा उमाशंकर- दिनेश, ‘PM की संवेदना उमाशंकर के परिवार के साथ’

————————————————————————————

Taza Khabar