July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई, सिंचाई विभाग के 5 इंजीनियर पर FIR दर्ज, एक अन्य पर भी विजिलेंस ने लिखा मुकदमा, 16.68 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में की कार्रवाई, SE कौशल कुमार, AE संजय कुमार पर FIR, यशवंत सिंह, मनोज अग्रवाल, सुखबीर पर केस, ठेकेदार राजबीर से इंजीनियरों की मिलीभगत, साल 2022 में बिजनौर में किया था भ्रष्टाचार, ऊपरी गंगा नहर आधुनिकीकरण में भ्रष्टाचार

➡लखनऊ, सपा ने चुनाव आयोग को पत्र भेजा, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का गंभीर आरोप, अनूपशहर में वोटर्स के नाम में गड़बड़ी, 27 हजार से ज्यादा वोटर्स के नाम में गड़बड़ी, इनके नाम से सरनेम हटा लिए गए हैं- सपा, या तो अपनी तरफ से सरनेम जोड़े गए- सपा, इस तरह की पहली शिकायत सामने आई है

➡लखनऊ, पहली बार लखनऊ में उतरा चीनी विमान, काठमांडू जाने वाला विमान लखनऊ डायवर्ट, चाइना सदर्न एयरलाइन की फ्लाइट उतरी, गुआंगझोउ से काठमांडू जा रही थी फ्लाइट, 159 यात्री 2 घंटे तक विमान के अंदर रहे, रात 2 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना, खराब मौसम के कारण विमान डायवर्ट हुआ था

➡लखनऊ, लाइन मैन का चालान, थाने-चौकी की बिजली काटी, हेलमेट न पहनने पर 6 हजार का चालान काटा था, नाराज बिजलीकर्मियों ने थाने-चौकी की बिजली काटी, कुल 6.50 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था, थाना नगराम, हरदोइया, देवीखेड़ा बूथ की लाइन कटी, SI अनुज भाटी ने संविदाकर्मी अमरेंद्र का चालान किया, अफसरों ने दारोगा को फटकारा, चालान वापस होगा

➡लखनऊ, दवा की कालाबाजारी, फर्मों पर होगी कार्रवाई, FSDA ने 16 फर्मों में अनियमितताएं पकड़ी थी, कैसरबाग और अमीनाबाद थानों में FIR दर्ज, दोषी फर्मों के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी, फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी है

➡लखनऊ, BSP अध्यक्ष मायावती का एक्स पर पोस्ट, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर रोक- माया, कार्रवाई रोकने के आदेश का स्वागत- माया, शिक्षण संस्थान तोड़ा नहीं जाना चाहिए- माया, उम्मीद है सरकार सलाह पर विचार करेगी- माया

➡लखनऊ, भारत समाचार की खबर का असर, पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद निलंबित, महिला डांसरों के साथ वायरल वीडियो, नशे की हालत में डांसरों के साथ वीडियो, लखनऊ के माल ब्लॉक का मामला

➡मेरठ, जगन्नाथ रथयात्रा करंट कांड से जुड़ी खबर, थानेदार सुदीप सिरोही निलंबित किए गए, अब केदार सिंह नए थानेदार बनाए गए, रथ के ध्वज में फंसी थी 11 हजार की HT लाइन, बिजली अफसरों पर MD-PVVNL का एक्शन नहीं, यात्रा के आयोजक को भी पुलिस ने जेल भेजा, परीक्षितगढ़ में करंट से एक की मौत, 11 झुलसे थे

➡बरेली, खुदाई के दौरान सड़क धंसी, बड़ा गड्ढा हुआ, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी थी सड़क, बिजली विभाग अंडरग्राउंड केबल बिछा रहा था, केबल के लिए खुदाई करने के बाद सड़क धंसी, बिना नगर निगम अनुमति के शुरू की थी खुदाई, कोतवाली थाना के बरेली कॉलेज चौराहे के पास धंसी

➡जालौन, IAS अफसर रिंकू सिंह राही से जुड़ी खबर, नई उरई तहसील में नहीं मिला था कार्यालय, सामान लेकर नए तहसील पहुंचे IAS रिंकू, ऑफिस नहीं मिला तो चारपाई डाल दूंगा- रिंकू, तहसील के मैदान में बैठे रहे रिंकू सिंह राही, रिंकू सिंह के नाम तहसील में नहीं था चैंबर, धरने की चेतावनी के बाद रिंकू को चैंबर मिला, SDM न्यायिक पद पर रिंकू सिंह राही तैनात

➡गाजियाबाद, फ्लैट बुकिंग फर्जीवाड़े में नया खुलासा, 100 खातों में निवेशकों के पैसे डलवाए थे, SIT जांच में अबतक 100 खातों की पहचान, राजनगर एक्सटेंशन फ्लैट बुकिंग फर्जीवाड़ा, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, फ्लैट, मकान के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए

➡रामपुर, साढ़े 17 घंटे बाद नाले से मिला मासूम का शव, घर के सामने बह रहे नाले में गिरा था मासूम, 8 वर्षीय मासूम अब्दुल रहीम का शव बरामद, बच्चों के साथ खेलते समय नाले में गिरा था, रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡मथुरा, पूर्व नगर आयुक्त की पत्नी के नाम से ठगी, 6 फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर 46.31 लाख ठगे, जग प्रवेश की पत्नी के नाम पर फर्जी क्रेडिट कार्ड, ठगों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड जारी कराकर ठगी की, सदर थाने में मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल जारी

➡ललितपुर, युवती से चाची, चचरे भाईयों ने की मारपीट, घर में घुसकर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, दरवाजे पर शराब पीने को मना करने पर गुंडई, दारोगा अरुण ने मारपीट का वीडियो कराया डिलीट, पुलिस ने पीड़िता, उसकी मां किया चालान, जखोरा थाना क्षेत्र घिसोली गांव का मामला

➡बुलंदशहर, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में बस में सवार 50 वर्षीय सुधा की मौत, बस सवार अन्य 10 यात्री हुए घायल, सभी भर्ती, NH34 पर गांव बिलसुरी में फ्लाईओवर की घटना

➡बाराबंकी, प्राथमिक स्कूल में सर्पदंश से बच्चे की मौत, कक्षा 3 के अंशू को सांप ने काटा, बच्चे की मौत, स्कूल में शौचालय के पास बैठा था सांप, शिक्षकों ने परिजनों को नहीं दी थी सूचना, बच्चे के बेहोश होने पर अस्पताल ले गए, 3 घंटे स्कूल में ही बच्चे को रखने का आरोप, नाराज परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, बाराबंकी के त्रिवेदीगंज के देवगरपुर का मामला

➡बस्ती, 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक महिला समेत चार लोग गंभीर घायल, तीन घायल जिला अस्पताल के लिए रेफर, दो घायल एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, कप्तानगंज के रेशम फार्म के सामने हादसा

➡ललितपुर, दो बच्चों, गर्भवती मां के सुसाइड में नया मोड़, सुसाइड से पहले पति की शिकायत करने गई थी, पुलिस चौकी में पति की शिकायत करने गई थी, सुनवाई न होने पर बच्चों संग ट्रेन से कट गई, पति अक्सर पीटता था, महिला परेशान रहती थी, SP ने चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को किया निलंबित, चौकी धौर्रा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की थी घटना

➡हमीरपुर, पति से फोन पर बात करने के बाद दी जान, पत्नी ने खुद को आग लगाकर किया सुसाइड, मामूली बात को लेकर महिला ने की खुदकुशी, महिला का पति मुंबई में करता है मजदूरी, ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला- परिजन, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव की घटना

➡देहरादून, उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद, मसूरी में भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे बाधित हुआ, कई इलाकों में जलभराव, मलबा आने से परेशानी, आज 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग में भी 12वीं तक स्कूल बंद

➡देहरादून, उफान पर आई देहरादून शहर की नदियां, रात भर की भारी बारिश से जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घरों के भीतर भी पानी घुसा, आईटी पार्क के सामने पानी का सैलाब दिखा, पानी के बीचों बीच फंसी दिखाई दी कार

➡दिल्ली, लॉरेंस-हाशिम बाबा सिंडिकेट का भगोड़ा अरेस्ट, घोषित भगोड़े सद्दाम हुसैन उर्फ सोनू गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने शातिर को दबोचा, नादिर शाह हत्याकांड में 2024 से ही था फरार, अमरोहा से गिरफ्तारी, पिस्तौल, कारतूस रिकवर, हत्याकांड में शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था

➡दिल्ली, CJP प्रवक्ता सौरभ दास का बयान, सरकार के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की, बिहार, असम के नोटिफिकेशन की कॉपी दी- दास, छात्रों पर कार्रवाई न करने की गारंटी है- दास, लोगों को रिहा करने की गारंटी दी गई – दास, सभी राज्यों में कल गारंटी मिल जाएगी- दास

➡दिल्ली, कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि बढ़ी, दिल्ली सरकार ने अनुदान राशि बढ़ाई, अब अधिकतम 15 लाख रुपये सहायता, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा, अनुदान DBT के जरिए 2 किस्तों में मिलेगा, आज कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

➡दिल्ली, CJP की चेतावनी के बाद 4 बड़े फैसले, बिहार, असम में छात्रों पर अब FIR नहीं, छात्रों पर अब कोई भी कार्रवाई नहीं होगी, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर भी रोक, यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगी, प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर लिखित भरोसा

➡दिल्ली, दिल्ली में कॉकरोच प्रोटेस्ट हिंसा की जांच, 100 CCTV, वायरल वीडियो का विश्लेषण, जांच में 2,873 लोगों की पहचान का दावा, 989 लोगों का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड, हत्या, रेप, आर्म्स एक्ट, NDPS के आरोपी.