नई दिल्ली28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
*28- जुलाई – मंगलवार*
👇
*=============================*
*1* पेपरलीक बिल पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार, वोटिंग होगी, लोकसभा स्पीकर बिरला ने नेताओं को मनाया, कल हंगामे के कारण 4 बार स्थगित हुई संसद
*2* संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा, विपक्ष भी राजी; 6 घंटे का समय तय, दोपहर 12 बजे से शुरुआत हो सकती है
*3* पेपर लीक पर राज्यसभा में टकराव: रिजिजू ने विपक्ष से कहा- देश आपको देख रहा, सदन चलने दें,
*4* कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली,तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी
*5* CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल ने पूरी योजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि एक ऐसी वेबसाइट लॉन्च होगी जहां देश का कोई भी नागरिक 1 रुपये की न्यूनतम राशि से अपना योगदान दे सकेगा
*6* प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की विक्ट्री पार्टी, सौरव दास लड़की ब्यूटीफुल गाने पर नाचे; भाजपा सांसद की आलोचना पर जवाब- ये Gen-Z का स्टाइल
*7* ‘सांसद सो रहे हैं, उन्हें जगाना होगा’, E20 पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को संसद घेरेंगे दिल्ली के ट्रांसपोर्टर्स
*8* केंद्र सरकार के बाद अब बिहार सरकार भी छात्रों के आंदोलन पर झुक गई है। सम्राट चौधरी सरकार ने अपने ताजा आदेश में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए सारे मुकदमे, FIR को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने इसको लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है
*9* राहुल गांधी ने लिखा-सत्य और सत्याग्रह से डरती है सरकार, केन-बेतवा प्रभावितों को न मुआवजा मिला, न पुनर्वास; X पर आंदोलन की तस्वीरें शेयर कीं
*10* राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- फॉरेंसिक ऑडिट जरूरी, दो हफ्ते में SIT दे स्टेटस रिपोर्ट
*11* करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का तमिलनाडु सरकार का आदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया,41 लोगों की मौत हुई थी
*12* RBI जल्द करेगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, सरकार ने ₹10 और ₹20 के नोटों को दी हरी झंडी
*13* भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड, शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सिल्वर जीतने वाले सरवेश पहले भारतीय बने
*14* MP-राजस्थान में आज से फिर तेज बारिश, यूपी में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; हिमाचल में 27 दिन में 15 मौतें; 135 सड़कें बंद
*15* ईरान ने US के साथ बातचीत के ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- ‘वार्ता फिर शुरू करना ‘हमारे DNA में नहीं’
*16* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से सैन्य हमले रोकने और बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया है। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और यदि समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है
*=============================*
.. *जय श्री राम*
*मंगलवार, 28 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶अब 10-20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
🔶सऊदी अरब पर ड्रोन अटैक, दुनिया का सबसे बड़ा तेल प्लांट धुआं-धुआं, थमी सांसें
🔶दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग: कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने पर पायलट ने प्लेन उतारा; सभी 194 पैसेंजर-क्रू सुरक्षित
🔶पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन के लिए फांसी की मांग: सजा 31 जुलाई को सुनाई जाएगी, 2020 दिल्ली दंगों में IB अफसर की हत्या का मामला
🔶संसद में अब होगा काम, पेपर लीक बिल पर मान गए सारे दल, लोकसभा में होगी महाबहस
🔶जंतर-मंतर आंदोलन: सिर्फ सरकारी FIR ही होंगी वापस, निजी शिकायतों के आधार पर दर्ज मामलों में जारी रहेगी कार्रवाई
🔶सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार: क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता? बीजिंग वार्ता से मिले संकेत
🔶Iran-US War: क्या ईरान ने मानी हार? ट्रंप बोले- ‘हमले रोकने की गुहार लगाई; खुद बढ़ाया बातचीत का हाथ
🔶एंटी-रैगिंग नियमों की अनदेखी पर केंद्र सरकार की सख्ती, देश के 107 बड़े शिक्षण संस्थानों को थमाया नोटिस
🔶हत्या, लूट और रेप के आरोपी भी घुस गए थे CJP के प्रोटेस्ट में; 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिरों की हुई पहचान
🔶सुप्रीम कोर्ट दल-बदल कानून से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा: कहा- 10वीं अनुसूची संसद ने पारित की, इसके लिए सिस्टम बनाना उन्हीं का काम; नोटिस भेजा
🔶करूर भगदड़ मामला: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार का फैसला बदला, पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द
🔶E20 नीति पर भ्रम फैलाने वालों की खैर नहीं! नितिन गडकरी ने दायर की याचिका, मेटा-गूगल पर केस दर्ज की मिली परमिशन
🔶PoK में पाकिस्तानी रेंजर्स की गेलीबारी में 5 की मौत, 30 घायल
🔶इस्तीफ़े के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का भाजपा नेताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत
🔶शांतिपूर्ण और क़ानूनसम्मत विरोध का अधिकार संविधान के तहत पूरी तरह सुरक्षित: सीजेआई
🔶सरकार ने संसद में बताया- वर्ष 2025-26 में 112 हाथियों और 23 बाघों की मौत हुई
🔶रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु ‘सुरक्षा कवच’ पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
🔷CWG 2026 Day 5 Highlights: भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏

More Stories
सुल्तानपुर28जुलाई26*हत्यारोपी केशरी मामा ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर,शार्प शूटर में होती है गिनती*
लखनऊ28जुलाई26*69000 शिक्षक भर्ती मामले में मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी और किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी
सुल्तानपुर28जुलाई26*किशोरी को हत्या में फरार चल रहा आरोपी महंथ चौहान गिरफ्तार,भेजा गया जेल*