लखनऊ १४ नवम्बर २५ * स्पेशल टास्क फोर्स ने हजारों की संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने हजारों की संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। एसटीएफ ने गिरोह के मास्टरमाइंड प्रमोद कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय प्रमोद निषाद बहराइच जिले का रहने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी प्रमोद ने अब तक 18 से 19 हजार आधार कार्ड अपडेट या बनाए हैं।
उसके पास से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 लैपटाप, 2 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 चेक बुक, 1 बायोमैट्रिक स्कैनर, 1 रेटिना स्कैनर, 1 वेबकैम, 87 वर्क मोबाइल फोन से लिए गए स्क्रीन शाट और अन्य दस्तावेजों की छाया प्रति, कार और 2680 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

More Stories
बांदा 21अप्रैल 26*को बनाएंगे बाल विवाह मुक्त, हर गांव मजरों पर रहेगी नजर : श्रवण कुमार*
*बांदा 21अप्रैल 26*ग्राम पंचायत चौसड़ (अतर्रा) के ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तीन बड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान मांगा है।*
नरवाना २१ अप्रैल २६*समान अवसर के सिद्धांत के तहत HCS (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 को स्थगित करने की मांग