*उत्तराखंड*07जून25*भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी। शव, झील में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची*।
*नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सवेरे एक युवती का शव उतराता मिला*।
*भीमताल के डाट क्षेत्र में मिले शव से सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और प्रयास जारी हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने में जुट गई है*।

More Stories
शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल
अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे