पंजाब29अक्टूबर*पीसीआर-3 एएसआई कृष्ण लाल ने दो मोपड व एक मोटरसाईकिल लावारिस हालत में बरामद किया
एक मोपड व एक मोटरसाईकिल वारिसों के हवाले किया
अबोहर, 29 अक्तूबर (शर्मा): जिला फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर व डीएसपी अबोहर संदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर पीआर की गश्त शहर में बढ़ाई गई है ताकि लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जिसके चलते पीसीआर नं. 3 के एएसआई कृष्ण लाल, होमगार्ड के जवान बबलू ने दौराने गश्त लावारिस हालत में दो मोपड व एक मोटरसाईकिल को अपने कब्जे में लेकर थाने में रखा। एक मोपड मालिक राकेश कुमार पुत्र अवीनाश कुमार चंद्र वासी नानक नगरी, 6 अबोहर को वापिस लौटा दी। इसके अलावा एक मोटरसाईकिल भी वारिसों के हवाले कर दिया गया है। अभी एक मोपड थाने में लावारिस हालत में खड़ी है जिसे वाहन मालिक पहचान बता कर ले जा सकता है।
फोटो:1, मोपड़ लौटाते पीसीआर कर्मी व अन्य वाहन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी २ मार्च २६*बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर दंपत्ति घायल
अयोध्या2 मार्च 26*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।