पंजाब29अक्टूबर*नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह
10 ग्राम हैरोइन सहित काबू महिला शीलाबाई पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 29 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त अजीत नगर नरमा मंडी की तरफ जा रही थी कि सामने से एक महिला संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। शक के आधार पर लेडी कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई महिला की पहचान शीलोबाई पत्नी अर्जुन सिंह वासी पक्कासीडफार्म के रूप में हुई। महिला के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 247, 28.10.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि इलाके में नशा तस्करी करने वाले व आसामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा बेचता दिखाई देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, पकड़ी गई महिला व जानकारी देते डीएसपी संदीप सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज