[19/11, 9:08 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 19 नवंबर*
गोद भराई के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने व शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद रिश्ता तोड़ देने व जान से मार देने की धमकी देने का मामला पीड़िता ने युवक सहित उसके परिजनों सहित पांच लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बालूगंज की पूजा कुमारी पुत्री प्रेमचंद्र गौतम ने थाना क्षेत्र के ही गांव ज्ञानपुर सहजपुर के अक्षय कुमार , शोभा राम ,प्रभावती ,पूजा ,शैलेश कुमार उर्फ टिंकू पर आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार 19 फरबरी 2020 से मेरे साथ रिश्ते बनाए हुए था जिसमें मेरे पिता द्वारा शादी के लिए गोद भराई भी कर दी गई थी उसके बाद आरोपियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपए की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया गया अक्षय ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए रिश्ता तोड़ने के बाद जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
भरथना
खेतों पर काम करने गए पति व परिवारीजनों की गैर हाजिरी में महिला ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली पति द्वारा थाने पर दी गई जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ककराई की मनोज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने कल दिन गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उस समय अपने कमरे में बने कुंडे मे दुपट्टे से गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिस समय उसका पति मनोज कुमार खेतों पर काम करने गया था काम करके जैसे वापस शाम को घर लौटा तब उसने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,मृतिका अपने पीछे पुत्र मयंक 3 वर्ष , पुत्री लवी 8 माह को रोता विलखता छोड़ गई ।
भरथना
घर से स्कूल गई पुत्री के शाम तक घर वापस न आने पर पिता ने अपने ही गांव के दो नामजदों के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता ने अपने ही गांव के दो युवकों दीपक व रोहित कुमार पर आरोप लगाया है कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री 18 नवंबर को सुबह घर से पड़ोस गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी जब वह स्कूल टाइम के बाद भी घर वापस नहीं आई तब मैने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि पुत्री की साइकिल वहारपुरा एक दुकान पर खड़ी मिली और जानकारी हुई कि नामजद युवक उसे बहला फुसलाकर मोटर साइकिल पर बैठा कर ले गए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[19/11, 9:10 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 19 नवंबर*
तीनों कृषि कानून की वापसी किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष की बडी जीत है लेकिन लडाई अभी जारी रहेगी।
यह बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भरथना के जिला सचिव मण्डल के सदस्य का अनिल दीक्षित ने केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा होने पर कही,उन्होंने कहा कि सात साल में जुमले बाजी और झूठ की गठरी साबित हो चुकी केन्द्र सरकार की घोषणा पर भरोसा कर हम आन्दोलन वापस नहीं लेंगे, साथ ही एमएसपी को कानूनी गारन्टी देने, खाद बीज को मुहैया कराने तथा किसानों के ऊपर दिल्ली सहित पूरे देश में थोपे फर्जी मुकदमे वापस लेने के अलावा बिजली बिल 2020 और पराली कानून की वापसी तक किसान आन्दोलन जारी रहेगा।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[19/11, 9:12 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 19 नवंबर*
किसानों की गेंहू बुवाई के लिए केंद्र पर गेंहू का प्रमाणित बीज छूट पर उपलब्ध है उक्त जानकारी राजकीय कृषि बीज भंडार भरथना एडीओ एग्रीकल्चर सुरेंद्र कुमार दुबे व प्रभारी बीज भंडार चंद्रशेखर यादव ने देते हुए बताया कि हमारे यहां किसानों के लिए गेंहू की प्रजाति HD2967 , 3086 , उन्नति 343 , DBW 550, 187, 222 ,HD3226,1563 ,K1006 आदि गेंहू की उपलब्ध है जिनका मूल्य प्रमाणित बीज 3700 रुपया क्विंटल एवं आधारीय बीज 3915 रुपए प्रति क्विंटल है जिस पर पचास प्रतिशत अनुदान है बीज ग्राम योजना में एक किसान को 40 किलो बीज 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है जिसे किसानों को वितरित किया जा रहा है
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज की न्यूज़

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*