इटावा19अक्टूबर*अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की।
सांसद प्रो० रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, अनुराग यादव, धर्मेंद्र यादव, अंकुर यादव, अक्षय यादव, अर्जुन, टीना, अदिति रही मौजूद
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जहाज द्वारा सैफई हवाई पट्टी से इलाहाबाद पहुँचे वहां उन्होंने विधि विधान से संगम में अपने पिता मुलायम की अस्थियाँ विसर्जित की।
सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रो० रामगोपाल यादव सांसद, प्रसपा सुप्रीमो चाचा शिवपाल सिंह यादव, अंकुर यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, अनुराग यादव दीपू, मौजूद रहे । इसके अलावा उनके बच्चे अर्जुन यादव, टीना यादव, अदिति यादव, भी मौजूद रहे । अखिलेश यादव 10:30 बजे सैफई आवास से निकलकर सबसे पहले कोल्ड स्टोर गए और वह मंदिर पर रखे हुए अस्थि कलश को लेकर सैफई हवाई पट्टी रवाना हुए। और वहां से सीधे इलाहाबाद गए। इससे पहले अखिलेश यादव सपरिवार हरिद्वार में जाकर अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित कर चुके हैं। कल बुधवार को इलाहाबाद संगम में भी अस्थियां विसर्जित की। मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियों को दो कलश में रखा गया था। अस्थियां इलाहाबाद और हरिद्वार दोनों तीर्थ स्थलों पर विसर्जित की जा चुकी है।
10 अक्तूबर को हुआ था सपा सुप्रीमो का निधन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन लंबी बीमारी के बाद 10 अक्तूबर को हो गया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इसके पूर्व हरिद्वार में भी अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है।
बेटी अदिती भी रहीं साथ
सपा संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान पिता अखिलेश यादव के साथ उनकी पुत्री अदिति यादव भी मौजूद रहीं। वीवीआईपी किला घाट पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया गया था। वीआईपी क्रूज को तैयार किया गया था, जिसमें परिवार के सभी लोग सवार होकर संगम पर गए।
अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए वीआईपी नौका पर सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव को छोड़कर किसी भी सपा नेता को प्रवेश नहीं दिया गया। सपा के विधायकों को भी बाहर ही रोक दिया गया। पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह भी घाट पर पहुंचे। वह गाड़ी में ही बैठे रहे। सुरक्षा के मद्दनजर उन्हें वाहन से नीचे नहीं उतरने दिया गया। मुलायम सिंह यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव सहित धर्मेंद्र यादव, प्रतीक यादव आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया को 11.40 पर बमरौली हवाई अड्डे पर आना था, लेकिन वह कुछ विलंब से पहुंचे। संगम पर वह करीब डेढ़ बजे पहुंचे।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*