इटावा17नवम्बर*सैफई में तहसील स्तरीय सांसद क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। सांसद क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सैफई में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सैफई बीएस यादव ब खंड शिक्षा अधिकारी सैफई सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
आयोजन में सब जूनियर स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया आयोजन में एआरपी के सी, शिवप्रताप, विकास यादव, उपेंद्र यादव, मालती यादव, अनुपम कौशल आदि शिक्षकों ने अपने विद्यालय के बच्चों को प्रतिभाग कराया ।
100 मीटर दौड़ में प्रदीप झिंगुपुर प्रथम, अंश अतिराजपुर द्वितीय, स्थान पर रहे। एथलेटिक्स बालिका में नीति झिंगुपुर प्रथम, रीति झिंगूपुर द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर एथलेटिक्स बालक में प्रदीप झिंगूपुर प्रथम, कमल कांत एसएस मेमोरियल द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका में दीप्ति हरदोई प्रथम, मोहिनी बनामई द्वितीय, स्थान पर रहे।
500 मीटर दौड़ में साहिल राज जिला पंचायत इंटर कालेज हेंवरा प्रथम, प्रदीप झिगूपुर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नीति गीजा प्रथम, स्वाति छितौनी द्वितीय स्थान पर रहे।
कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में अतिराजपुर विजेता व कुइया उप विजेता रहा। खों खों बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक लाड़मपुर विजेता, उच्च प्राथमिक झिंगूपुर उप विजेता रहा।
सभी विजेताओं विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह प्रखंड विकास अधिकारी बीएस यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

More Stories
बलिया5 अप्रैल 26*SI बनकर वाहन चेकिंग करता हुआ सपा कार्यकर्ता अमित गिरफ्तार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26**उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन