इटावा15जून*भरथना के सपा नेता अखिलेश लोहिया की पुत्री खुशबू यादव बनी दरोगा
सपा नेता के घर बधाई देने बालों का लगा तांता
(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। भरथना के मोहल्ला कृष्णा नगर के सपा नेता अखिलेश यादव लोहिया की पुत्री खुशबू यादव के सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर लोगों ने बधाई दी है।
खुशबू यादव ने सिविल पुलिस/पीएसी डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2021 की परीक्षा पास की है। जानकारी के मुताबिक परीक्षाफल में फीमेल कट 285 रही जिसमे खुशबू ने 305 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। सपा नेता अखिलेश लोहिया व उनकी पत्नी गीता यादव का कहना है कि लोगों को बेटियों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए बल्कि बेटा हो या बेटी दोनों को बराबर का दर्जा देना चाहिए हम बहुत भाग्यशाली हैं कि भगवान ने हमें तीन बेटियां दी है। सबसे बड़ी बेटी दिशा यादव की शादी हो चुकी है और वह इलाहाबाद स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। दूसरे नम्बर की बेटी खुशबू यादव उपनिरीक्षक बन गई है। सबसे छोटी बेटी दिव्या डीएलएड की तैयारी कर रही है। बेटा आर्यन दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।
अपनी बेटी की सफलता पर माँ बाप फूले नही समा रहे है। खुशबू यादव को बधाई देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव,राघवेंद्र दोहरे,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी।

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*