इटावा10अगस्त21*कांग्रेस पार्टी ने शहर में पदयात्रा कर चलाया भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान।
इटावा:-भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने शहर में पदयात्रा निकाली जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए इस बार कांग्रेसियों ने जोरदार हुंकार भरी है।
जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव तथा शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे की अगुवाई में शुरू हुई यह पद यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होकर राजा गंज तहसील चौराहा होते हुए साबित गंज चौराहा से राजा गंज चौराहा होते हुए नेवल रोड बस अड्डा से फरकाबाद फाटक पर पहुंची। कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लिए रास्ते भर भाजपा गद्दी छोड़ो, भ्रष्टाचार हटाओ, काला किसान कानून खत्म करो, पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करो, रसोई गैस की कीमत कम करो ,महिलाओं की सुरक्षा ,प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बिजली दरें कम करो इत्यादि मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।

More Stories
बांदा 4 अगस्त 26*कोतवाली नगर पुलिस ने असली सोने के सिक्के के नाम पर नकली सिक्के देकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
बांदा 4 अगस्त 26*मटौंध में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की निर्मम हत्या!*
बांदा 4 अगस्त 26*घनी आबादी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट लाइन खींचने का विरोध,ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन*