इटावा06दिसम्बर*इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सीओ सैफई विजय सिंह को किया गया सम्मानित
कोरोना काल मे सक्रियता व बेहतर पुलिसिंग को लेकर किया सम्मानित
इटावा। सैफई सर्किल में बेहतर पुलिसिंग, पत्रकारों का सहयोग करने, अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने सीओ सैफई विजय सिंह को पगड़ी, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
सीओ सैफई विजय सिंह द्वारा सैफई सर्किल क्षेत्र में आपराधिक मामलों पर लगाम लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा कोरोना काल में गैस की आपूर्ति के लिए पुलिस की सक्रियता व शांति व्यवस्था, तमाम अपराधियों को जेल भेजने, क्षेत्रीय पत्रकारों का सहयोग करने, सर्किल के थाने बैद्पुरा, सैफई, चौविया, बसरेहर पुलिस द्वारा पुलिस मित्र की तरह कार्य करने को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीओ सैफई को कार्यालय में सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, आगरा मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, कानपुर मंडल सचिव विनीत कुमार, इटावा जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष इटावा पुष्पराज, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, संजय कुमार जिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा जिला उपाध्यक्ष, करुणानिधि ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, गोविंद पाल ब्लॉक अध्यक्ष सैफई, अवनीश गौतम, विपिन भदोरिया, अंजुल कुमार, पवन कुमार, चंद्रप्रताप भदौरिया, मु यूनुस, प्रवीण कुमार, शिव ओमकार मिश्रा, दीपक वर्मा मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया