इटावा 03 नवम्बर *मेम्बर साहब के आदर्श पर चलकर समाजवादी पार्टी पहुँची है शिखर पर- विधायक सोवरन सिंह यादव
मेम्बर साहब के आदर्श और सिद्धांत थे समाज सुधारक: तेजप्रताप यादव
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। देश की राजनीति में अपनी एक अलग धमक रखने बाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक गुरु रहे स्व नत्थू सिंह यादव की 36 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगो ने पहुच कर हवनकुंड में आहुति देकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि देकर उनको याद किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए क्षेत्रीय विधायक सोवरन सिंह यादव ने बताया है जो कार्य और सिद्धांत स्व मेम्बर साहब के थे उनका सभी लोग पालन करे। क्योंकि उन्होंने समाज के साथ साथ पूरे प्रदेश का उत्थान करने का काम किया है। मेम्बर साहब के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी आज शिखर पर है। नेताजी ने हमेशा से ही मेम्बर साहब के आदर्शों ओर सिद्धांतो का पालन किया है। हम सभी समाजवादी लोग आज शपथ लेते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलेंगे।
मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि मैंबर साहब ने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श कायम किया, उससे वर्तमान राजनेताओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्ची जनसेवा की जा सकती है। हम सभी को मिलकर उनके शुरू किए कार्यों को एक साथ मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुचे हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए मेम्बर साहब के आदर्शों और सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ० अरविंद यादव, राजीव यादव, ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, डॉ० धीरज यादव, जिला सचिव सनी यादव, पूर्व डीसीवी चैयरमैन डॉ राम कुमार यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष देवेंन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव रामनारायण बाथम, अजबसिंह यादव(दरोगा जी), पूर्व जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, पूर्व प्रवक्ता श्री निवास यादव, प्रबल प्रताप यादव, विकल प्रताप यादव, गौरब यादव मानिकपुर, देवेंद्र यादव, पूर्व चैयरमैन अब्दुल नईम, सपा नगर अध्यक्ष चांद मुन्ना, अंकुश शर्मा, सतीश यादव बोहरे, जितेन्द्र यादव, समाजसेवी मिर्जा अकील बेग, भारतेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव सत्येंद्र यादव सिंटू, जिला सचिब ब्रजकुमार यादव, सतीश चंद्र मिश्रा, एड जयपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, सपा नेता डॉलर बाबू बाल्मीक, रोमांशू यादव, प्रधान अरुणेंद्र यादव, प्रधान शैलेन्द्र यादव, पूर्व सभासद अखिलेश यादव, विमल यादव, राजेश पांडेय, बबलू भाई,सर्वेश यादव, राजेन्द्र यादव, योगेंद्र यादव समेत आदि तमाम लोग रहे मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*