इटावा भरथना 12 अक्टूबर*किसानों पर निर्ममता से गाड़ी चढा देने से चार किसान व एक पत्रकार की मौत के विरोध एवं अन्तिम अरदास बुधवार को कस्बे के गुरूद्वारा में सम्पन्न हुई
लखीमपुर में आन्दोलन कर रहे किसानों पर निर्ममता से गाड़ी चढा देने से चार किसान व एक पत्रकार की मौत के विरोध एवं अन्तिम अरदास बुधवार को कस्बे के गुरूद्वारा में सम्पन्न हुई,उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज न केवल किसान बल्कि संविधान, भाईचारे और हमारे देश की पछत्तर साल की उपलब्धियो की हत्या की जा रही है।
पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने कहा कि शहीदों का बलिदान सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगा।
किसान यूनियन लोकशक्ति के मधुर यादव, जयवीर सिंह, महेश चन्द्र यादव ने किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा ने शहीद किसानों संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। आपेन्द्र कुमार प्रधान, सुरेश सिंह,रनिया गाँधी, सगीर अहमद,संजीव कुमार यादव जिला अध्यक्ष लोकशक्ति आदि ने भी श्रद्धांजलि देते हुए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की।
संचालन माकपा नेता का0 अनिल दीक्षित ने किया। मौन श्रद्धांजलि व प्रसाद वितरण के साथ शाम को घरों पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने की अपील के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया