आजमगढ़22मई24* अखिलेश की रैली में हंगामा, बेकाबू भीड़ से बनी भगदड़ की स्थिति*
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की जनसभा में बवाल के बाद अब आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हो गया, मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनसभा में अचानक भगदड़ मच गई, हालांकि पुलिस ने मौके पर बेकाबू भीड़ को शांत कराया।
आपको बता दें कि लालगंज लोकसभा क्षेत्र स्थिति सरायमीर के खरेवां में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली थी, और जैसे ही अखिलेश बोलने के लिए उठे तो उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता जोश में आ कर मंच की ओर बढ़कर नारेबाजी करने लगे, जिससे देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, अखिलेश को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां पटक कर किसी तरह से मामले को कंट्रोल में किया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी, अजमगढ़ में अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला, अखिलेश ने कहा कि पहले इन्होंने डाटा फ्री में दिया जब सबके हाथ में मोबाइल आ गया तो डाटा बंद कर दिया, कर्ज से परेशान किसान यूरिया खरीदने पहुंचे तो उनको नैनो यूरिया पकड़ा दी, कंपनी नैनो यूरिया बेचकर फरार हो गई, लोकसभा की 543 सीटों में देश की 140 करोड़ जनता इनको 143 सीटें भी नहीं देगी, छठे चरण में 25 मई को आजमगढ़ में होने वाला मतदान देश का इतिहास बदलेगा।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी