आजमगढ़01मार्च25*समाजवादी पार्टी के0पूर्व एमएलसी के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या।
*__आजमगढ़ में सपा के पूर्व MLC के ड्राइवर को मारी गोली_*
*पार्टी में हंसी मजाक के दौरान बढ़ी बात*
*आजमगढ़।* में सपा के पूर्व MLC के ड्राइवर को पार्टी में खाने के दौरान गोली मार दी गई। गोली बाएं पैर में लगी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। शुक्रवार रात मेंहनगर थाना क्षेत्र के मनिहा निवासी चौकीदार निर्मल यादव के घर पूजन-अर्चन के बाद डिनर का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार देवगांव कोतवाली के लभुआ कला निवासी विजय यादव भी आए थे।
सभी लोग एक जगह बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच बातचीत और हंसी मजाक के दौरान बात बढ़ गई। विजय ने लाइसेंसी असलहा निकाल लिया और गाेली चला दी। गोली सपा के पूर्व MLC कमला प्रसाद यादव के ड्राइवर संजय वर्मा के पैर में लगी। संजय को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*