आगर मालवा13सितम्बर25*MP में भाजपा नेता की गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद।
आगर मालवा*मध्य प्रदेश पुलिस ने आगर मालवा जिले में भाजपा नेता की गाड़ी से भारी मात्रा में करोड़ों रु कीमत की ड्रग्स व नशीला पदार्थ बरामद किया है । इसमें दो तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई है ।पुलिस के अनुसार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत थड़ौदा के सरपंच प्रतिनिधि राहुल आंजना की आर्टिगा कार समेत दो वाहनों की चेकिंग की गई तो इसमें करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स बरामद हुई । इस कार्रवाई में दो आरोपी ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार बताया जा रहा है। पुलिस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलाने का भी सुराग मिला है, जहां से कुछ मशीनें जब्त की गई हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर मालवा क्षेत्र में अवैध ड्रग्स की तस्करी हो रही है। शुक्रवार देर रात कोतवाली थाना पुलिस ने आगर-मालवा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक आर्टिगा कार और एक अन्य वाहन को संदिग्ध मानकर रोका गया। तलाशी लेने पर कारों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुईं। आरोपी ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह मौके पर गिरफ्तार हो गए,
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….