आगरा27मार्च*ताज़ महोत्सव में प्रस्तुति के दौरान टूटा मंच,
आयोजन समिति पर उठे सवाल कलाकार गिरकर हुई घायल,
आगरा बीती रात ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीछे की ओर से मंच अचानक से टूट गया और मंच पर बैठे कलाकार जमीन पर आकर गिर गए। इस हादसे में एक महिला कलाकार के गंभीर चोट आई है। इस घटना में गंभीर हुई कलाकार इलाज के लिए लोगों से कहती रही लेकिन प्रोग्राम में अपने आप को व्यस्त बताते हुए कोई भी उसे चिकित्सीय उपचार के लिए ले जाने के लिए आगे नहीं आया। इससे कलाकारों में रोष दिखाई दिया।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के जवाहरपुरम निवासी आरती तोमर एक कथक कलाकार हैं। बीती रात ताज महोत्सव के मुक्त काशी मंच पर लगभग 9:00 बजे उनके कथक की प्रस्तुति होनी थी। वह मुक्ताकाशीय मंच के पीछे बैठी हुई थी। अचानक से मंच टूट गया और वह कुर्सी के साथ नीचे गिर गई। इस हादसे से कलाकार आरती के परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी लोग आरती को संभालने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। आरती के हाथ में गंभीर चोट आ गई और वह किसी से उपचार के लिए कहने लगी लेकिन कोई भी उपचार दिलाने के लिए काफी समय तक आगे नहीं आया।
आयोजन समिति के रवैये पर सवाल
इस हादसे के बाद कलाकारों में भी रोष देखने को मिला। साथी कलाकारों का कहना था कि अगर हादसा हुआ है, कलाकार के चोट आई है तो उसे चिकित्सा उपचार दिलाने की जिम्मेदारी भी आयोजन कर्ताओं की होती है लेकिन यहां तो घंटों तक घायल कलाकार को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया। कलाकारों ने ताज महोत्सव आयोजन कर्ताओं के प्रति अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।
इस हादसे में घायल हुई कथक कलाकार आरती का कहना था कि वह मंच के पीछे बैठी हुई थी क्योंकि अगली प्रस्तुति उनकी थी। अचानक से मंच टूट गया

More Stories
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
लखनऊ 27अगस्त 26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम,