आगरा27मार्च*कैला देवी पदयात्रा, तपती धूप में भी मैय्या के भक्तों का दिख रहा जोश
धार्मिक
तपती धूप में भी मैय्या के भक्तों का दिख रहा जोश
आगरा सुबह होते ही सूरज की तपिश अपना असर दिखा रही थी। जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा था, सूरज की तल्खी बढ़ती जा रही थी लेकिन ऐसे में भी सड़क पर पैदल पदयात्रियों का रैला आगे बढ़े जा रहा था। ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ के जयकारे लग रहे थे। माथे पर लाल चुनारी बांधे छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता का हाथ थामे कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे तो वहीं विकलांग अपनी प्राइस साइकिल से ही मां कैला देवी के दर्शन के लिए जाते हुए दिखाई दिए। यह नजारा पृथ्वीनाथ फाटक से जयपुर हाइवे का था। सड़क पर कैला देवी की जात को जाने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों में उत्साह था क्योंकि 2 साल बाद वह मां केला देवी के दर्शन हेतु पदयात्रा पर निकले थे।
बसोड़ा पूजन के बाद शुरू हुई पदयात्रा
होली के बाद बसोड़ा पूजन के बाद कैला देवी की यात्रा शुरू हो जाती है। आस्था की डगर पर बढ़ रहे हजारों कदमों से राह भी देवी के जयकारों से गूंज रही है। देवी के भक्त अपनी मां के दरबार में हाजिरी लगाने को राह पर निकल पड़े हैं। आगरा के कई भक्त ऐसे हैं, जो सालों से पदयात्रा करके माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। पदयात्रा का सिलसिला आगरा और आसपास के जिलों से चैत्र नवरात्र से एक सप्ताह पहले से ही शुरू होता है। कुछ लोग परिवार और आसपास के लोगों के साथ पदयात्रा के लिए निकलते हैं, तो कोई अकेला ही मां के दर्शन के लिए निकला हैं।
2 साल बाद शुरू हुई है पदयात्रा
आपको बताते चलें कि पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के कारण पदयात्रा के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद पदयात्रा की शुरुआत हो गई है।

More Stories
सहारनपुर २७ फरवरी 26 *सरकार मंशानुरूप माफियाओं/अपराधियों कुछ विरुद्ध चलाये दण्डात्मक कारवाई के क्रम मे एसएसपी सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा की गयी बडी कारवाई….
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*