आगरा27दिसम्बर* स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार की भेंट पैसों का बंदरबांट
नाले गलियों निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री पुरानी ईट
आगरा भले ही योगी सरकार आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ों दे रही है लेकिन नगर निगम स्मार्ट सिटी अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से स्मार्ट सिटी के पैसों को बंदरबांट करने में लगे हैं आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत हर गली मोहल्ला में नाले नालियों का निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण नाली नाली निर्माण में बदस्तूर लूट खसूट भारी पैमाने पर जारी है शहर में बनवाए जा रहे नालों और सड़कों के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। नालों नालियों गलियों में पुरानी ईंटे लगाई जा रही हैं, वहीं निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार खुलेआम मनमर्जी कर रहे हैं। लोग विरोध करते हैं तो ठेकेदार धमकी देने से भी बाज नहीं आते। परेशान जनता निगम अधिकारियों से शिकायत कर थक चुकी है, लेकिन अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं है। सक्षम अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के उपरांत भी बहना बनाकर अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं, जबकि हकीकत ये है कि आंधी चांदी की चमक के आगे अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। सोमवार को आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा ताजमहल के निकट बिलोचपुरा दीवान जी का मोहल्ला में बनाई जा रही सड़क नाले नालियां खरंजा में पुरानी ईट घटिया सामग्री के इस्तेमाल से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार को दौड़ा लिया। मामला जब मीडिया के संज्ञान में आया तो स्थानीय संवाददाता ने सोमवार को शहर में कई जगह नाले, नाली का निर्माण देखा तो लोगों में निगम प्रशासन और ठेकेदारों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आगरा स्मार्ट सिटी के लिए करोड़ों रुपया आया है तब ठेकेदार पुरानी ईट घटिया सामग्री प्रयोग कर नाले नालिया बनवा रहा है जब इस संबंध में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से पुरानी ईट घटिया सामग्री के संबंध में जानकारी हासिल की तो ठेकेदार ने बताया कि मुख्य सड़कों पर नई ईट ब गली गलियारों में पुरानी हिट लगाने का आदेश है उसका यह भी कहना है कि हम तो पेटी वाले हैं जैसा हमें आदेश होगा हम वैसा ही निर्माण कराएंगे वही वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे नगर निगम स्मार्ट सिटी अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत से जनता की कमाई को लूटने में लगे हैं और योगी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं स्मार्ट सिटी की अधिकांश गलियां
बनते ही टूट गई नाली
दीवान जी का मोहल्ला बिलोचपुरा की एक गली में टाइल्स लगाने और नाली बनाने का कार्य चल रहा है। निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री पुरानी ईट का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। अभी एक तरफ की बनाई गई नाली बनते ही टूट रही है। कीचड़ साफ किए बगैर ही नाली का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे ठेकेदार 1 बंटू को लोगों ने घेर लिया। जनता के विरोध के कारण ठेकेदार को मौके से भागना पड़ा।
More Stories
दिल्ली 29 सितम्बर 26*दलित आदिवासी स्वाभिमान बैठक: दिल्ली में आज होगा ‘Dalit Adivasi Self-Respect Meeting’ का आयोजन,
नई दिल्ली 29 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*