आगरा26जून*हाईटेंशन की चपेट में आया किशोर बुरी तरह झुलसा हालत गंभीर
आगरा। आगरा में दर्दनाक हादसा। बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर। बुरी तरह झुलसा। अस्पताल में भर्ती। आगरा रेफर। बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश।
11 साल का हिमांशु पुत्र रमाकांत शर्मा गांव चांगौली थाना बाह का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक रविवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में खेल रहा था। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में किशोर आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। ये देख वहां खेल रहे अन्य बच्चों के होश उड़ गए। वे दहशत में आ गए।
चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्काल किशोर को वहां से हटाया गया। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने किशोर को गंभीर घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।
किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनमें आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि खेत में बीते कई महीनों से विद्युत हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। जिसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। और ना ही विद्युत लाइन को ठीक किया गया, जिसके कारण हादसा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने