आगरा26जून*‘अग्निपथ’ आंदोलन रेल मंडल को नुक़सान ट्रेन टिकट कैंसिल
आगरा। अग्निपथ आंदोलन का असर आगरा रेल मंडल के राजस्व पर भी देखने को मिला है। इस आंदोलन के चलते आगरा रेल मंडल को भारी नुकसान हुआ है। आंदोलन के कारण 17 से 20 जून तक कई ट्रेनों के कैंसिल होने के कारण काफी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल हो गए, उसका नुकसान रेलवे को उठाना पड़ा।
मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अग्निपथ आंदोलन के दोरान 17 से 20 जून तक कई ट्रेनें निरस्त रहीं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इन चार दिनों में आगरा से होकर जाने वाली कोटा—पटना एक्सप्रेस, अजमेर—सियालदाह समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई और जिसके कारण उन्होंने अपने रिजर्वेशन भी कैंसिल कराए।
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जून को 675 रिजर्वेशन, 18 जून को 961 रिजर्वेशन, 19 जून को 658 रिजर्वेशन और 20 जून को 932 लोगों ने अपने रिवर्जेश कैंसिल कराए। इस तरह कुल 3226 लोगों ने आगरा से होकर जाने वाली ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराए। इस कारण आगरा रेल मंडल को चार दिन में 17 लाख 62 हजार 710 रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अब हालात सामान्य हैं और ट्रेनों की टाइमिंग में भी सुधार है।
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 2026*यूपी के श्रमिकों को दिवाली से पहले बढ़ी मजदूरी।*
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुंबई 28 अक्टूबर 26*कृषि बाजार : पालघर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्री मार्केट, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी*