आगरा22अक्टूबर24*पति-पत्नी के झगड़े में घुटता रहा बेटा, फिर उठाया खौफनाक कदम.. जिसे देख सिहर गए लोग
…
मम्मी लड़ाई ख़त्म करो और आ जाओ.. करवा चौथ भी चली गई? नहीं पसीजा माँ का दिल.. बेटे ने जान दे दी.. मरने के बाद भी बेटे की लाश पर नहीं आई माँ
यह ह्रदय विदारक खबर UP के आगरा से है। सिल्वर स्टेट कॉलोनी निवासी मनोज शुक्ल के अपनी पत्नि शकुंतला से मतभेद चल रहे थे। जिसके चलते शकुंतला डेढ़ साल पहले मायके चली गई थी। तभी से 18 साल का बेटा पारस मम्मी- पापा के बीच का विवाद खत्म कराने में जुटा था। पिता- पुत्र मनाने उसके घर गए थे। तब शकुंतला ने करवा चौथ पर घर लौटने का वादा कर लिया था। मगर नहीं आई। पारस ने कॉल करके माँ को आने को कहा? मगर माँ नही लौटी। युवक पारस ने डिप्रेशन में आकर अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बेटे पारस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी उसकी मां शकुंतला उसको देखने तक नहीं आई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल26 *एडीजी ने लंबित कांडों की समीक्षा की, एसपी को दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर नगर 11 अप्रैल 26*”विधायक बिल्हौर का नया पेशा: जनसेवा छूटी, अब ‘भू-माफिया’ वाले कारनामे शुरू!”=रचना सिंह गौतम पूर्व प्रत्याशी बिल्हौर
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*