अलीगढ़8अक्टूबर24*रेलवे स्टेशन रोड पर गैस सिलेंडर में लगी आग , बड़ा हादसा टला
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को एक चाय की दुकान पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई । इस घटना से इलाके में अफरा – तफरी मच गई । दुकानदार ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत सिलेंडर को दुकान से बाहर सड़क पर फेंक दिया , जिससे दोनों ओर यातायात बाधित हो गया । सड़क पर फेंके गए सिलेंडर में आग लगने के कारण लोग दहशत में आ गए । आस – पास के लोग सिलेंडर आग को बुझाने में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और समय रहते आग बुझा ली गई । स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझ – बूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई ।
More Stories
पूर्णिया बिहार14अक्टूबर26* ईंट से पीट-पीटकर शौकत अली की हत्या, जलालगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बेगूसराय से दबोचा हत्यारा
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,