अलीगढ़31मई26*भव्य रूप से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती
इगलास में बघेल समाज ने किया श्रद्धापूर्वक आयोजन, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इगलास, अलीगढ़ से मनोज बघेल, यूपीआजतक
अलीगढ़*आज दिनांक 31 मई 2026 को इगलास के मोहल्ला पटवारियान, वार्ड संख्या-15 में बघेल समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहसंयोजक योगेश कुमार बघेल, कमल सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल सिंह बघेल, मुरारी लाल बघेल, भगवती प्रसाद बघेल, डोरी लाल बघेल, मनोज बघेल, जयपाल सिंह बघेल, रामपाल सिंह बघेल, श्यामपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह बघेल, बबलू बघेल, अर्जुन बघेल, सुनील बघेल, पुष्पेंद्र पाल सिंह बघेल, धर्मेंद्र पाल सिंह बघेल, राकेश बघेल, चंद्रवीर सिंह बघेल, गोविंद पाल सिंह बघेल, पोलार्ड उर्फ मनोज बघेल, धर्मेंद्र बघेल, पुष्पेंद्र पाल बघेल, अर्जुन सिंह बघेल, सुमित बघेल, मोंटी पाल बघेल, ओमप्रकाश बघेल, राजू बघेल एवं महेश बघेल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं एवं समाज के लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासक, समाजसेवी और धर्मपरायण महिला थीं, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।
अंत में सभी ने मिलकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का अभिनंदन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
— मनोज बघेल, यूपी आजतक, इगलास (अलीगढ़)

More Stories
भागलपुर 31अगस्त 26*राघोपुर बांध का DM ने किया निरीक्षण, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……