अलीगढ़30अप्रैल25हरदुआगंज में महिला से संबंध बनाने की शर्त रखने वाला दरोगा निलंबित
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
हरदुआगंज में एक महिला की मदद के नाम पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखने वाले दरोगा दिनेश कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए शिकायत की थी, जिसके बाद मंडलायुक्त स्तर से जांच के निर्देश दिए गए थे। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने पति को ढूंढ़ने के बदले अनुचित मांग की और विरोध करने पर कमरे में बुलाने के वॉइस मेसेज भी भेजे। जांच में दरोगा के मोबाइल से भेजे गए संदेश पुष्टि का आधार बने, जिसके चलते सख्त कार्रवाई हुई।
More Stories
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*