अलीगढ़20अगस्त24*एएमयू छात्र छात्राओं ने बाबे सय्यद गेट पर किया धरना प्रदर्शन
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने केंद्र सरकार द्वारा पैरामेडिकल कोर्स की मानता नहीं देने और एएमयू प्रशासन द्वारा इंटर्नशिप में 8 से 10 घंटे काम कराने के बाद मानदेय नहीं देने के विरोध में पैरामेडिकल कॉलेज से बाबे सैयद गेट तक मार्च निकाला और बाबे सैयद गेट पर धरना प्रदर्शन किया । छात्र छात्राओं ने मांग नहीं माने जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने कॉलेज से बाबे सैयद गेट तक अपनी मांगों को लेकर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया । छात्र , छात्राओं ने बाबे सैयद गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल कॉलेज के कोर्स को केंद्र सरकार से मान्यता नही है । इसलिए काफी दिनों से छात्र प्रयासरत है । उन्होंने इस संबंध में कई बार पैरामेडिकल कॉलेज के कोर्स को मान्यता देने की आवाज उठाई है । लेकिन इस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई । वहीं एएमयू प्रशासन द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं से इंटर्नशिप के नाम पर 8 से 10 घंटे काम करने के बाद मानदेय नहीं दिया जा रहा है । हमारी मांग है कि पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा मान्य डिग्री प्रदान करने के साथ इंटर्नशिप का भी मानदेय दिया जाए ।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*