अलीगढ़11जून24*उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चना हलवा एवं शर्वत वितरण कर शहीदी दिवस मनाया
अलीगढ़ (शिवानी जैन एडवोकेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट)
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ की खेर रोड व्यापार मंडल ईकाई द्वारा इंद्रा नगर खैर रोड पर पांचवें सिख गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस परचना हलवा एवं शर्वत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने गुरु अर्जन देव जी चित्र पर माल्यार्पण कर एवं अरदास लगाकर शुभारंभ किया । खैर | रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह टीटू ने कहा कि 1606 में गुरु अर्जन देव को लाहौर किले में कैद कर या जव उन्होंने धर्म परिवर्तन करने से इन्कार कर दिया तो उन्हें गंभीर यातनाएं दी गई गर्म उबलते पानी में हे डुवाया गया जिससे उनका मांस छिल गया और तेज गर्म लोहे की प्लेट पर विठाया गया ओर अधिक यातनापूर्ण गर्म रेत डाली गई । जिससे वह मूर्छित हो गये आखिर में मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें रावी नदी में वहां दिया । जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि अपने पवित्र वचनों से दुनिया को उपदेश देने वाले गुरु अर्जन देव जी का मात्र 43 वर्ष का जीवन काल अत्यंत प्रेरणादाई रहा इस तरह उसी स्थान पर अर्जन देव जी ज्योति – ज्योत में समा गए तभी से सिख समुदाय द्वारा 10 जून को उनका शहीदी दिवस मनाया जाता है । इस अवसर पर महिला प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय , युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वाष्णेय , महामंत्री उमेश गौड़ , विनोद माहौर पार्षद , सचिन सागर , प्रदीप वर्मा , आदि थे ।
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह