अलीगढ़1मई24*आरएएफ सिपाही चुनाव ड्यूटी में , घर में हो गई चोरी
(शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट)
अलीगढ़ । महुआखेड़ा क्षेत्र में आरएएफ सिपाही के घर में चोरी के मामले में पुलिस स्तर से कोई मदद न किए जाने पर एसएसपी से शिकायत की गई है । आरएएफ बटालियन में तैनात सिपाही धर्मपाल ने बताया कि वह सुखरावली रोड पर किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा है । 24 अप्रैल की रात वह चुनाव ड्यूटी में नोएडा गया था । पत्नी मायके गई थी । इसी बीच रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया । इस सूचना पर आए धर्मपाल ने थाना पुलिस को दी । मगर कार्रवाई नहीं हुई । अब एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।
More Stories
रीवा12 नवम्बर 26*महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप सरपंच के भाई समेत दो युवकों पर गंभीर आरोप,
सहारनपुर 12 नवम्बर 26*देवबंद त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने डाला पहला गन्ना*
हरिद्वार 12 नवम्बर 26*कुंभ मेला 2027 की तिथियां घोषित, 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेगा मेला, 4 अमृत स्नान होंगे*