अलीगढ़02मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अलीगढ़ की कुछ खास खबरें
डीएम ने जल जीवन मिशन की समीक्षा
की, धरातल पर गुणवत्तापरक कार्य की
हिदायत
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों और वास्तविक कार्य में अंतर पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्थाओं को धरातल पर गुणवत्तापरक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को माह के अंत तक 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि योजना का वास्तविक लाभ आमजन को मिल सके। गंगीरी ब्लॉक को प्राथमिकता देने के साथ-साथ सड़कों के गुणवत्तापरक री-स्टोरेशन का भी निर्देश दिया।
[02/05, 6:58 pm] Advocate Shivani Jain Aligarh: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए डीएम की बैठक 2 मई को
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए 2 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में सांय 5 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत, अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि इस बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी भाग लेंगे।
[02/05, 7:00 pm] Advocate Shivani Jain Aligarh: अलीगढ़ BSA कार्यालय में शिक्षक दंपत्ति ने किया हंगामा, रिश्वत लेने का आरोप
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक शिक्षक दंपत्ति ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। दंपत्ति का आरोप है कि स्थानांतरण और बहाली के नाम पर उनसे यह रकम ली गई, लेकिन काम नहीं हुआ। जब लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे BSA कार्यालय पहुंचकर अपना पैसा वापस मांगने लगे और जमकर हंगामा किया। मामला अलीगढ़ BSA कार्यालय का है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

More Stories
कौशाम्बी20अगस्त26*कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं – पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया*
नई दिल्ली20अगस्त26*बंदेमातरम को लेकर छिड़ी सियासी जंग
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*