अलीगढ़ 27अप्रैल25* किन्नर समाज ने पहलगाम नरसंहार के विरोध में किया प्रदर्शन
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में किन्नर समाज सड़कों पर उतर आया। विश्व हिंदू परिषद अर्धनारीश्वर शक्ति के तत्वावधान में किन्नर समाज ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। किन्नर समाज ने अब्दुल करीम चौराहा से रसलगंज चौराहा तक विरोध मार्च निकाला और हाथों में पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इस नरसंहार से न केवल देश, बल्कि किन्नर समाज भी आहत हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवादियों और उनके सरपरस्त पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही यह सुनिश्चित करने की अपील की कि भविष्य में कोई भी देश की तरफ बुरी नजर न उठा सके।

More Stories
कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल
अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ