अलीगढ़ 12 नवम्बर 2023* कस्बा टप्पल में भीम जागरण को पुलिस ने रोका कहा सुनी के बाद मिली 4 घंटे की परमिशन
संवाददाता – टप्पल अलीगढ़ से सतेन्द्र सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक
अलीगढ़ 12 नवम्बर 2023* रात को करीब 8:30 बजे टप्पल के मोहल्ले पल्लेदार पाड़ा में भीम जागरण का आयोजन किया गया जो शांति पूर्ण तरीके से चल रहा था अचानक से कुछ प्रशासन के लोग आए और बोले की आपके पास परमिशन है भीम जागरण करने की तो कार्यकर्ताओ ने बोला कि नही है । तो प्रशासन के लोगो ने भीम जागरण को बीच में रुकवा दिया।
और कुछ देर बाद प्रशासन के लोगो से बातचीत करने के लिए गए मोहल्ले के कुछ सम्मानित व्यक्ति और कहा कि सविधान निर्माता का नाम या गुड़गान करने के लिए यदि परमिशन की आवश्यता है तो आप हमें परमिशन दो।
और बहुत कहना सुनी करने के बाद प्रशासन के लोगो ने भीम जागरण को पुनः चालू करने की परमिशन दे दी और प्रशासन के लोगो ले भीम जागरण के बंद होने का समय भी निर्धारित कर दिया रात के 1:00 बजे तक
इस भीम जागरण का आयोजन युवा टीम भीम संगठन टप्पल के द्वारा करवाया गया
भीम जागरण के उदघाटन कर्ता – नवाब सिंह
और कुछ कार्यकर्ता मौजूद रहे विपिन कुमार, प्रशांत गौतम, अभिजीत गौतम, अखिलेश गौतम, नितिन गौतम, अरविंद वर्मा, नीरज गौतम,बंटी गौतम

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम