अलीगढ़: नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी, लेकिन सपाइयों के दबाव में नहीं झुके अधिकारी
अलीगढ़ में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान फल विक्रेताओं द्वारा निगम टीम पर हमला किया गया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंच गए।
मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस से जुड़े लोग नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पर मुकदमा वापस लेने तथा सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई करने का दबाव बनाने की कोशिश की।
इस दौरान सपा नेता अज्जू इशाक ने नगर आयुक्त के साथ अभद्र व्यवहार व बदसलूकी भी किया।
नही झुके नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने पूरी संयम और गरिमा के साथ स्थिति को संभाला और स्पष्ट कर दिया कि कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी और किसी भी दबाव में गलत फैसला नहीं लिया जाएगा
नगर आयुक्त के इस रुख की प्रशासनिक हलकों में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
बोले नगर आयुक्त…
इस विवाद को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि इन दुकानदारों को विगत अगस्त महीने से लगातार नोटिस दिया जा रहा था,इन्हें कहा जा रहा था कि नगर निगम द्वारा वेंडिंग ज़ोन में अपनी व्यापारिक गतिविधि संचालित करें,लेकिन इनका मनमाना रवैया जारी था।
प्रशासन द्वारा 6 महीने की नोटिस के बाद ही यह कार्रवाई की गई।
सपा नेताओं द्वारा नगर आयुक्त के साथ किये गए दुर्व्यवहार को लेकर अब कहा जा रहा है सपा नेता अज़्ज़ू इशाक समेत लोगों की मुश्किलें बढ़नी तय है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया