अब्दुल जब्बार
अयोध्या8जून25*विधायक ने विकसित कृषि अभियान के तहत सौ किसानों को वितरित किया स्वाइन हेल्थ कार्ड
भेलसर(अयोध्या) मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेर, कसारी और रेछ में विकसित कृषि सकल अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने परंपरागत धान की खेती को बचाए रखने पर जोर दिया, जिससे जमीन की उर्वरता बनी रहे। साथ ही कृषि विविधीकरण को अपनाने की सलाह दी।
क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने तेर में आयोजित कार्यक्रम में 100 किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया।जिससे उन्हें उनकी मिट्टी की स्थिति के बारे में जानकारी मिल गई है।
केवीके मसौधा के वैज्ञानिक डॉ. पंकज सिंह ने धान की खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने नर्सरी की समय पर तैयारी, बीज और भूमि शोधन, डीएसआर विधि से बुवाई और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक प्रयोग की जानकारी साझा की।
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बरसाती लाल ने गन्ना उत्पादन की तकनीकें बताईं। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के डॉ. प्रवीण कुमार मौर्य ने बागवानी फसलों की खेती और बीमारियों से बचाव के उपाय समझाए।
गन्ना निरीक्षक अनिल कुमार और उद्यान निरीक्षक भरत कुमार ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। अवर अभियंता परमानंद यादव ने खेत तालाब योजना के बारे में बताया।
राजकीय कृषि बीज भंडार मवई के प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने धान की विभिन्न प्रजातियों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, बीटीएम शिव कैलाश यादव, एटीएम विपिन कुमार सिंह और पवन कुमार शर्मा, सीओ इंद्र देव सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
More Stories
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए
पूर्णिया28जून25* 4,000 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार : आरक्षी अधीक्षक महोदिया