अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान द्वारा नगर पंचायत खिरौनी क्षेत्र के सुचित्तागंज स्थित खेमकरनपुर मोड़ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत खिरौनी के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. राम सुमेर भारती द्वारा बजरंगबली के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
भंडारे में हजारों की संख्या में बजरंग बली के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर सभासद आशीष श्रीवास्तव,राजकुमार, राधेश्याम, इंद्रेश, राम तीरथ, रजनीश, गयानाथ, बैजनाथ, लाल जी, अविनाश चौरसिया,सौरभ, युवराज, वीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष श्री लव कुश रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बड़े मंगलवार के अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में सेवा, सहयोग एवं धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है।

More Stories
अयोध्या30मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव30मई26*ट्रक समेत 77 फ्रिज और 40 एसी लूटे, फिर दुकानदारों और कारोबारियों को बेचे; 1 लाख के इनामी गैंग का पर्दाफाश-