*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या6अक्टूबर*जर्जर सड़कों की मरमत न होने के कारण राहगीरों को हो रही दुश्वारियां*
भेलसर(अयोध्या)सरकार द्वारा भले ही क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का दावा किया जा रहा हो लेकिन अभी भी क्षेत्र में ऐसी कई सड़कें हैं जिनकी मरम्मत न होने के कारण राहगीरों के लिये मुसीबत का सबब बनी हुई हैं।
क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग नेवरा से कोटवा,सिपहिया होते हुए ब्लाक मुख्यालय,थाना तथा सीएचसी जाने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।इस सड़क पर कई सालों से मरम्मत न होने के कारण जगह जगह गिट्टियां उखड़ गयी हैं जिससे कहीं कहीं सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया है।इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से निकलते हैं इन राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसी प्रकार ग्राम सुनबा के निकट बहबरा से कसारी तक जाने वाली सड़क की स्थित काफी दयनीय है।कई वर्षों से इस सड़क की भी मरमम्त नही हुई है।इस सड़क की हालत इतनी ज्यादा खस्ता है कि लगता ही नही यह सड़क कभी बनी थी।लगभग दो किमी0 की लम्बाई वाली इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं।ग्राम कसारी,बरवारी,मदारपुर,मड़कियन पुरवा आदि के ग्रामीणों को जब रूदौली अथवा मवई जाना पड़ता है तो वाहन चलाने में उन लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है।ग्राम वासी सगीर खाँ ने बताया कि कई बार सड़क की मरम्मत कराने को लेकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।इसी प्रकार ग्राम संडवा से रजनपुर गांव को जाने वाली सड़क की स्थित काफी दयनीय हो गयी है।बसपा हुकूमत में तो इस सड़क की अधिकारियों द्वारा खूब देख रेख की जाती थी क्योंकि अम्बेडकर गांव रजनपुर जाने के लिये यही एक मुख्य मार्ग था।बसपा सरकार जाने के बाद अधिकारियों ने इस सड़क की तरफ से अपना मुंह फेर लिया।ग्राम संडवा के अंदर बनी यह सड़क काफी नीची होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है।ऐसी ही एक सड़क ग्राम बसौढ़ी के निकट फिजा नगर चौराहे से लखनीपुर,बीबीपुर होते हुए ग्राम बरौली के निकट पूरेशाहलाल मार्ग में मिलती है।जब से इस सड़क का निर्माण हुआ तब से आज तक इसकी मरम्मत ही नही हुई।टूटी फूटी इस सड़क पर वाहन तो छोड़िये पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है।एक सप्ताह पूर्व जब भारी बारिश हुई तो इस सड़क पर पानी भर गया जो अभी भी भरा हुआ है।जब कभी कुछ लोग इस सड़क से निकलना भी चाहते हैं तो पानी भरा होने के कारण राहगीरों को सड़क ही नही दिखाई देती है।पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला,सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द शुक्ला,अशोक गुप्ता,राम कृष्ण शुक्ला ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़