*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या6अक्टूबर*लखीमपुर खीरी में पत्रकार की हत्या से आक्रोशित उपजा के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा*
भेलसर(अयोध्या)लखीमपुर खीरी में पत्रकार की हत्या से आक्रोशित उपजा के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी में पत्रकार रमन कश्यप की हत्या से पत्रकार गण काफी व्यथित एवं आक्रोशित हैं।प्रदेश में लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न एवं उनकी हत्याएं हो रही हैं।इस संबंध में उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अयोध्या की तहसील रुदौली शाखा मांग करती है कि पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को अविलंब एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।पत्रकार रमन कश्यप के आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।प्रदेश में हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाय।एसडीएम स्वप्नील यादव ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है।उचित माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है।
इस मौके पे यू0पी0 जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या की तहसील रुदौली इकाई के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट,जगदम्बा श्रीवास्तव,डॉ0 मो0 शब्बीर,डॉ0 संतराम यादव,राम जी गुप्ता,मो0 आलम शेख,प्रमोद शर्मा,अम्बरेश यादव पप्पू,दरवेश खान,राम राज,अलीम कशिश,अमरेश यादव,सतीश यादव,रियाज़ अंसारी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा