अयोध्या5अगस्त26*जिला सचिव के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
भेलसर(अयोध्या)जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने जिला सचिव अतीकुर्रहमान सफ़्फू के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर बुधवार को रुदौली ब्लॉक के ग्राम महमूदमऊ पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर कर ढांढस बंधाया और सदैव परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि अतीकुर्रहमान कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता थे।यही वजह थी कि जिले भर का कांग्रेसी उनको सम्मान देता था।उन्होंने कहा कि इस प्रकार का समर्पित कार्यकर्ता मिलना मुश्किल है।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी भावुक होकर कहा कि 1998 में उन्होंने ने ही अतीकुर्रहमान को युवक कांग्रेस का पदाधिकारी बनाया था।करीब 28 साल तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे।कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रमों व आंदोलनों में अतीकुर्रहमान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अतीकुर्रहमान के असमय जाने से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।इस अवसर पर कांग्रेस सोशल मीडिया के इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह, कारिब करनी,जिला महासचिव प्रताप बहादुर सिंह,मो0 इरफान खां,नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,नरेंद्र राठौर,उस्मान अंसारी आदि उपस्थित थे।
More Stories
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*