अयोध्या4अगस्त26*SDM को शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान, दो माह से जलभराव झेल रहे ग्रामीण
मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी, आवागमन बाधित; स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी
रुदौली (अयोध्या)।
रुदौली विकासखंड की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर व फेलसंडा में पिछले करीब दो माह से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता से किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को रोजाना उसी पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। जलभराव के चलते सड़क पर फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लंबे समय से जलनिकासी न होने के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कर मुख्य मार्ग को आवागमन योग्य बनाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। @182072538886394

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*