अयोध्या30अगस्त25*सूर्यकुंड मेले की तैयारियों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया निरीक्षण*
दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का आज शनिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे।
मेला 31 अगस्त को आयोजित होगा।
निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और वाहन पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सूर्यकुंड का मेला अयोध्या की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है।
यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं।
हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सुगम व सुरक्षित वातावरण मिले।
प्रशासन और स्थानीय निकाय को मिलकर इस बार की तैयारियों को और बेहतर बनाना होगा।
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यही हमारी प्राथमिकता है।
यही ही नहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिससे भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।
साथ ही स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी बातचीत कर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे, इसके लिए सभी स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस बार का सूर्यकुंड मेला श्रद्धालुओं के लिए पहले से अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा। मौके पर भाजपा पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*