May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)

अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)

अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)

अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना पुलिस ने श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चुराया गया मोबाइल बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि की पुलिस टीम ने
सोनू कुमार पुत्र छोटू नोनिया, निवासी ग्राम महादेव वरन, पोस्ट मिर्जाचौकी, थाना साहिबगंज, राज्य झारखंड को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक कीमती मोबाइल बरामद हुआ है,जो शनिवार को राम मंदिर में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु से चोरी किया गया था। प्रकरण में पीड़ित श्रद्धालु ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का चालान किया गया है।