अयोध्या3मई26*तेज आंधी के कारण हाईवे पर पलटा वाहन, कंटेनर पेड़ से टकराया बड़ा हादशा टला
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज हवा के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिसे बचाने के चक्कर में पीछे आ रहा कंटेनर सड़क से नीचे उतरकर पटरी पर लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ पूरी तरह से धराशायी हो गया और कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार यूपी 78 एफएन 7648 वाहन तेज आंधी के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। उसी दौरान लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रहा एनएल NL 02 क्यू 6327 कंटेनर चालक ने अचानक सामने आई इस स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और एक पेड़ से जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि टक्कर से पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर गया जिससे हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी राजकुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि, हाईवे चौकी प्रभारी की सूझबूझ के चलते यातायात को पूरी तरह बंद नहीं होने दिया गया रोड का डायवर्जन कर उन्होंने दोनों दिशाओं के वाहनों को एक-एक लेन में नियंत्रित तरीके से चलवाया जिससे जाम की स्थिति धीरे-धीरे समाप्त हो गई।हाइवे चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को रोड से हटवा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बाताया की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है सभी लोग सुरक्षित हैं।

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया