अयोध्या29सितम्बर24*देश से भ्रष्टाचार मिटाना होगा तभी हमारा देश उन्नति करेगा : सुरेश यादव
अयोध्या। शंकरगढ़ बाजार स्थित गौरव लान में आज नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव रहे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाना होगा। तभी हमारा देश उन्नति और तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि करप्शन और भ्रष्टाचार से देश खोखला होता है। हम सभी को मिलकर भ्रष्टाचार को मिटाना होगा। भ्रष्टाचार से गरीब और मध्यम वर्ग काफी परेशान होता है। श्री यादव ने कहा कि नेशनल एंटी करप्शन भ्रष्टाचार को रोकता है। आम जनमानस को जागरूक करता है। समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि नेशनल एंटी करप्शन अपने मिशन में कामयाब हो रहा है। संस्थान के सभी पदाधिकारी का इसमें सहयोग है। उन्होंने नेशनल एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी को बधाई दिया। देश के कई राज्यों से अयोध्या में आए संस्थान के सदस्यों का उन्होंने आभार व्यापित किया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने कहा कि आज हमारा संगठन 13वां स्थापना दिवस मना रहा है। भगवान राम की नगरी में आने का मौका मिला। सभी यहां पर दर्शन पूजन भी किया। सभी का जीवन धन्य हो गया। अयोध्या जनपद के मंडल प्रभारी संजय तिवारी ने सभी का माला पहनाकर मोमेंटो भेंटकर सभी का स्वागत सम्मान किया। अयोध्या जनपद अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, अभय प्रताप सिंह, विवेक तिवारी, बृजेश पांडे, रघुवीर सिंह, शुभम सिंह, संत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।