अयोध्या28मई2024*अयोध्या में रोपे जाएंगे 38 लाख पौधे*
रामनगरी में वृहद अभियान चलाकर 38 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी विभाग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया कि फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। इसमें सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, आम, सागौन, शीशम आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य है, उसकी सूची भी वन विभाग ने बना ली है।जनता की सहभागिता के लिए उन्हें भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है। हर घर एक पौधा देने की तैयारी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*