अब्दुल जब्बार
अयोध्या26नवम्बर23*रुदौली तहसील व कोतवाली में मनाया गया संविधान दिवस
दिलाई गई शपथ
भेलसर(अयोध्या)संविधान दिवस पर रविवार को रुदौली तहसील के सभी कर्मियों व कोतवाली से लेकर सभी चौकी प्रभारियों व पुलिस जवानों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
रूदौली तहसील में उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने राजस्व कर्मियों व कोतवाली में कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।उपजिलाधिकारी ने उपस्थित सभी राजस्व कर्मियों व कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस व महिला कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाकर समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए कहा।तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव,तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा,नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ23 अक्टूबर 26*UP में MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू।
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak