अब्दुल जब्बार
अयोध्या25मार्च24*खाद्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
प्रतिष्ठानों से जांच के लिए सैम्पल लेकर भेजा प्रयोगशाला
जांच रिपोर्ट आने तक सारे मिलावटी खाद्य पदार्थ की हो जाएगी बिक्री
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र में होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटी मिठाईयां होटलों एंव ढाबों पर तैयार कर ली जाती हैं।क्षेत्र के कारोबारियों द्दारा पापड़, कचरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी तैयार कर स्टोर कर लिए जाते हैं ताकि इन सभी मिलावटी सामानों को धड़ल्ले से बेच सकें।वहीं इन मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। मिलावटी खाद्य पदार्थो को क्षेत्र में छापे मारी तेज कर दी है।
रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने भेलसर चौराहा के प्रतिष्ठित राम नरेश होटल पर छापा मारकर खोए के तीन नमूने लिए और लगभग 30 किलो खोया को गड्ढा खोड़वाकर उसमें गड़वाकर नष्ट कराया। खाद्य विभाग की टीम द्दारा राम नरेश होटल पर मारे गए छापे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मिलावटी खोये व सामान बेचने वाले अपनी दुकानें बन्द कर मौके से भाग खड़े हुए। वही खाद्य विभाग भी मीडिया में तमाम खबरे चलने के बाद अपने ऑफिस से बाहर निकल कर बाजार में दिखाई दिए।क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक रुदौली बाबूलाल वर्मा ने बयान देने से बचने के लिये अपना मोबाइल ही बन्द कर दिया।वही सहायक खाद्य आयुक्त मानिक सिंह ने बताया कि भेलसर चौराहे पर स्थिति राम नरेश मिष्ठान भंडार के यहां तीन सैम्पल खोये का नमूना लिया गया तथा 30 किलो खोया नष्ट कराया गया है बाकी अभी क्षेत्र में जांच चल रही है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*