अब्दुल जब्बार
अयोध्या25जून25*आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने वाली मां बेटी को कोतवाली रुदौली पुलिस ने भेजा जेल
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली के ग्राम टांडा सूफी गांव में दामाद को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने वाली मां बेटी को कोतवाली रुदौली पुलिस ने जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टांडा सूफी निवासी सुलोचना सिंह से वर्ष 22 में प्रेम प्रसंग होने के उपरांत दिल्ली निवासी प्रिंस सिंह के साथ विवाह हुआ।प्रिंस सिंह की मां की तहरीर के मुताबिक विवाह के बाद से ही बहू आकांक्षा और बेटे प्रिंस के बीच मनमुटाव हो गया।इस बीच बहु आकांक्षा का सोफियान निवासी लोहरासपुरवा से प्रेम संबंध हो गया।दोनों की बातचीत से परेशान प्रिंस सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।प्रिंस बहु आकांक्षा,सास सुलोचना,सोफियान और साहब सिंह प्रताड़ित करने लगे।11मई को ससुराल टांडा सूफी गए प्रिंस सिंह ने बहू,सास, सोफियान और साहब सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया।इलाज के दौरान प्रिंस का निधन हो गया।कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि ग्राम टांडा सूफी निवासी आकांशा सिंह,सास सुलोचना सिंह को जेल भेजा गया है।घटना के दो आरोपी साहब सिंह,सोफियान की तलाश की जा रही है।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*